Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


हमें अपने वोट की ताकत को पहचानना चाहिए : सांसद संजय भाटिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 11, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 11 जनवरी। करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने बुधवार को पानीपत के एसडी महाविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहा कि हमें अपने वोट की ताकत को पहचानना चाहिए। आने वाले समय में तकनीकों के माध्यम से मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग नित नए-नए सुधार कर रहा है ताकि उन्हें ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।
        उन्होंने कहा कि यह युवाओं का समय है इसलिए युवाओं को ज्यादा से ज्यादा वोट करनी चाहिए सशक्त भारत के निर्माण में अपने मत का प्रयोग करना सबसे अहम है। सांसद संजय भाटिया ने कहा कि युवा ही वोट की असली ताकत है। अपने आस-पास के माहौल में हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना चाहिए।
     उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने कहा कि युवा भारत का भविष्य है, जब कोई युवा पहली बार वोट डालता है तो उसे बहुत खुशी होती है। भारतीय संविधान में हर युवा को 18 वर्ष से ऊपर होने के बाद उसे अपने मत का प्रयोग करने का अधिकार दिया है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे वोट डालते समय उदासीन रवैया न अपनाएं।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा खुद को ब्रांड एंबेसडर समझ कर अपने मत का प्रयोग करें वोट की जिम्मेदारी को स्वयं समझ कर दूसरों को भी समझाएं। उन्होंने भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों से भी अपील की कि वह इसे केवल भाषण प्रतियोगिता तक सीमित ना रखें। इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार भी करें। उन्होंने युवाओं से आह्ïवान किया कि वे अच्छा नागरिक बनने के लिए अपने अध्यापकों और अपने माता पिता का सम्मान करें।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया को उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने जिला प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह व पौधा भेंट किया। कार्यक्रम से पहले लोकसभा सांसद संजय भाटिया व उपायुक्त सुशील सारवान ने हस्ताक्षर अभियान के तहत अपने हस्ताक्षर भी किए। इस मौके पर एसडीएम विरेंद्र कुमार ढुल, तहसीलदार निर्वाचन सुदेश राणा, एसडी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, निर्वाचन कार्यालय से निर्वाचन कानूनगो पूजा शर्मा, महेन्द्र सिंह, कमल रानी इत्यादि उपस्थित थे।

Comments