Monday, September 7, 2026
Newspaper and Magzine


लोहड़ी पर्व देता है मिल-जुलकर रहने का संदेश: एसपी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 13, 2023 Tags: , , , ,

एसडीएम ने लोहड़ी पर्व की पत्रकार एवं छायाकार साथियों को दी शुभकामनाएं

BOL PANIPAT ,13 जनवरी।  शुक्रवार को स्थानीय मीडिया सैंटर में जिले के सभी पत्रकार में छायाकार बंधुओं ने लोहड़ी एवं मकर संक्राति पर्व मनाया। कार्यक्रम का आयोजन मीडिया सेंटर संचालन समिति के तत्वावधान में किया गया। इस कार्यक्रम में एसपी शशांक सावन व एसडीएम वीरेन्द्र ढुल भी शामिल हुए। सभी पत्रकार एवं छायाकार साथियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एसपी शशांक सावन ने कहा कि यह त्योहार हम सबको हमारी संस्कृति अनुसार मिल-जुलकर रहने का संदेश देते है। उन्होंने कहा कि हम सबको आपस में गले मिलकर यह त्योहार मनाना चाहिए।
इस अवसर पर एसडीएम वीरेन्द्र ढुल ने सभी पत्रकार साथियों को लोहड़ी एवं मकर संक्राति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस त्योहारों के माध्यम से हम सबको अपने पत्रकार व्यवसाय के साथ-साथ अपने संबधों को ध्यान में रखना चाहिए और सभी त्योहारों को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ अपने परिवार व मित्र संबधियों के साथ मनाना चाहिए।
मीडिया कोऑर्डिनेटर रणदीप घणगस ने मीडिया के साथियों को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि नए दौर में हमे नए क्षेत्रों में पत्रकारिता करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र की पत्रकारिता की तरफ भी ध्यान देने की जरूरत है। कृषि जगत में किसानों को नई नीतियों और तकनीक आदि की जानकारी देकर हम प्रकार साथी पत्रकारिता को नई दिशा देकर कृषि क्षेत्र में सहयोग प्रदान कर सकते हैं। कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि के नाते उद्योगपति राधेश्याम खूंगर ने शिरकत की।

Comments