Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


इनसो की मांग पर पीजी परीक्षाओं की डेटशीट बढ़ाई गई- देशवाल

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL Politics , at January 18, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT :-  छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के  जिला प्रधान बलराज देशवाल के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज में पीजी परीक्षाओं की समस्या को लगातार संघर्ष कर रही थी जिसको लेकर छात्रों की समस्या को देखते हुए केयूके की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है अब परीक्षाएं 30 जनवरी से होंगी

  इनसो जिला प्रधान बलराज देशवाल  ने बताया की पानीपत के सभी ऐडिड और राजकीय कॉलेजों में परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया था जिसको लेकर छात्र विरोध कर रहे थे जिसका नेतृत्व छात्र संगठन इनसो कर रहा था 15 जनवरी से पीजी सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होनी थे लेकिन  छात्रों का किसी भी काँलेज में किसी भी कोर्स का पाठयक्रम पूरा नहीं हुआ था  जिसके कारण छात्र डरे हुए थे और लगातार डेट शीट बढाने की मांग कर रहे थे अब 15 दिन डेट शीट बढ़ गई है अब परीक्षांए 30 जनवरी से होंगी

छात्रों में खुशी की लहर

पानीपत की प्रत्येक कॉलेज में पीजी के छात्रों में खुशी की लहर है क्योंकि अब डेटशीट बढ़ने से छात्रों को 15 दिन का समय मिल गया है जिससे अब छात्र अपने पेपरों की कुछ तैयारी कर पाएंगे क्योंकि कुछ तो पाठ्यक्रम छात्र 15 दिन में पढ लेगे इनसो लगातार कॉलेजों में प्राचार्यों पर दबाव बना रही थी की डेट शीट आगे बढ़ाई जाए और इनसो कॉलेजों में तालाबंदी की धमकी भी काँलेज प्रशासन को दे चुकी थी जिसके दबाव के कारण डेटशीट आगे बढ़ाई गई है

Comments