गणतंत्र दिवस पर शहीदों की शहादत पर किया नमन और मां सरस्वती की आराधना
BOL PANIPAT : स्थानीय जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह व वसंत पंचमी का उत्सव मनाया गया । इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह, चेयरमैन अतुल जैन, मैनेजर बलराम शर्मा और पूरा स्टाफ उपस्थित रहा । सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित करके विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की और तिरंगा झंडा फहराया गया । तत्पश्चात बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत और नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति देकर स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी ।
प्रधानाचार्या ने गणतंत्र दिवस और वसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें संविधान के सिद्धांतों और मूल्यों का पालन करते हुए एक आदर्श नागरिक बनकर देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए । चेयरमैन अतुल जैन ने भी बच्चों को शिक्षा प्राप्त करके प्रत्येक क्षेत्र में राष्ट्र निर्माण में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया ।

Comments