Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल-फसल पजीकरण कराने का आज अंतिम मौका

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 30, 2023 Tags: , , , ,

जिले में 51 फीसदी क्षेत्र का हुआ पंजीकरण

BOL PANIPAT , 30 जनवरी। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 है और अब तक जिले में केवल 51 फीसदी क्षेत्र कृषि भूमि में बोई गई फसलों का पंजीकरण हो पाया है। अब किसानों के पास केवल एक दिन ही शेष बचा है, इसलिए सभी किसानों अपनी फसलों का पंजीकरण आज ही करवा लेना चाहिए।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पानीपत के उप निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सरकार और कृषि विभाग द्वारा द्वारा विभिन्न माध्यमों से किसानों को जागरूक किया जा रहा है कि वे अपनी फसलों का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अवश्य करवाएं, परंतु इसके बावजूद जिले में मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत लगभग 15612 किसानों ने ही अपनी फसलों का रजिस्ट्रेशन करवाया है, जबकि सरकार द्वारा पंजीकरण के लिए गई 31 जनवरी डेडलाइन (अंतिम तिथि) रखी गई थी जो मंगलवार को खत्म हो जाएगी। ऐसे में किसानों के लिए मंगलवार का दिन ही बचा है कि वे अपनी फसल का पंजीकरण पोर्टल पर करवा लें, अन्यथा भविष्य में उन्हें अपनी फसल की बिक्री करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Comments