Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी, पानीपत प्रशासन द्वारा आयोजित 74वें गणतंत्र दिवस पर हुए सम्मानित

By LALIT SHARMA , in Business , at January 30, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 30 जनवरी , 2023, एम एल डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी को रंजीत सिंह चौटाला, माननीय ऊर्जा मंत्री, हरियाणा सरकार द्वारा शिवाजी स्टेडियम, पानीपत में आयोजित एक जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में माननीय उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त एवं पानीपत प्रशासन के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। ।
डहरिया को यह सम्मान पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) द्वारा सुरक्षा तथा खेल के क्षेत्र में की गई उत्कृष्ट और अनुकरणीय उपलब्धियों जैसे 1) सबसे लंबी दुर्घटना मुक्त अवधि के लिए विजेता के रूप में, 2) सबसे कम दुर्घटना आवृत्ति दर के लिए रनर अप के रूप में और 3) पीआरपीसी में सर्वश्रेष्ठ खेल सुविधाओं के लिए रनर अप के रूप में, के मद्देनजर प्रदान किए गए ।
पानीपत शहर में 74वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान रणजीत सिंह चौटाला ने डहरिया को तीन प्रमाणपत्र और तीन ट्राफियां प्रदान की । इन प्रमाणपत्रों पर डॉ. राजा शेखर वुंडरू, आईएएस, अतिरिक्त मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार, श्रम विभाग और सुजान सिंह, आईएएस श्रम आयुक्त, हरियाणा के हस्ताक्षर हैं।
सम्मान प्रदान करते हुए ऊर्जा मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने इस तरह के प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने के लिए टीम पीआरपीसी को बधाई दी। उन्होंने विशेष रूप से पानीपत और करनाल जिले में पीआरपीसी द्वारा की गई विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों की भी सराहना की। उन्होंने पीआरपीसी को भविष्य में भी इसी भावना के साथ कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
डहरिया ने मंत्री का और पानीपत प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि इंडियनऑयल की पीआरपीसी हरियाणा के समावेशी विकास के लिए काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी और हमेशा इंडियनऑयल के दर्शन “पहले इंडियन फ़िर ऑयल” की भावना के साथ काम करेगी ।

Comments