जन प्रतिनिधियों को दिया गया प्रशिक्षण
BOL PANIPAT , 8 फरवरी। राजकीय मॉडल सांस्कृति वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय जीटीरोड़ के सभागार में नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पंचायत समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सरपंचों को हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान, नीलोखेड़ी की और आये अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने तीन दिन तक प्रशिक्षण दिया। शिविर के प्रथम चरण के समापन पर शिविर में पहुंचे संस्थान के निदेशक कृष्ण कुमार पूनिया ने नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष , पंचायत समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सरपंचों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में चुन कर आये जनप्रतिनिधि शिक्षित व जागरूक हैं। इससे विकास की संभावनाएं और बढ़ी हैं। शिविर में जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकारों ,कत्र्तव्यों के बारे में जागरूक किया गया है। शिविर का उद्देश्य नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को सशक्त व जागरूक बनाना है। शिविर ही सशक्तिकरण का प्रभावशाली माध्यम होते हंै जो हमारी जड़ो को मजबूत बनाते हैं। इस मौके पर अन्होंने जन प्रतिनिधियों को गांव का मानचित्र बना कर समस्याओं को समझाया।
प्रशिक्षण शिविर में जिला परिषद की अध्यक्ष ज्योति शर्मा ने कहा कि हम इस प्रशिक्षण से पूरी तरह संतुष्ट हैं। हमें यहां आकर बहुत कुछ सीखने को मिला। हमारा प्रयास रहेगा कि हम यहां मिली जानकारी को धरातल पर लागू करें। इस प्रकार के प्रशिक्षण से कार्य क्षमता बढ़ती है व जिम्मेदारी का अहसास होता है।
शिविर में खंड विकास पंचायत अधिकारी रितु लाठर ने कहा कि हमें अपने कर्तव्यों का पता होना चाहिए तभी हम उनका सही प्रकार से निर्वहन कर पाएंगे। इस बार के चुनाव में युवाओं का प्रतिशत बड़ा है। चुने गये जनप्रतिनिधियों में 50 प्रतिशत महिलाएं है जो उर्जावान हैं। सही मायने में वे देश को नई दिशा देंगी। उन्होंने कहा कि बहुत सारी अपेक्षाएं क्षेत्र को उनसे हैं व बहुत सारी अपेक्षाएं उन्हें स्वयं से भी हैं।
प्रशिक्षण शिविर में संस्थान के रिसोर्स पर्सन अजय कुमार, मुकेश शर्मा, पीओ आशीष दहिया, राजेश,कुलदीप, बीडीपीओ रितु लाठर, प्राध्यापिका डिंपी मल्होत्रा के अलावा नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पंचायत समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सरपंच मौजूद थे।

Comments