जिला की पंचायतों ने विकास कार्यों के 150 प्रस्ताव पास कर भेजे
BOL PANIPAT : 8 फरवरी– उपायुक्त सुशील सारवान की अपील पर जिला की पंचायतों ने विकास कार्यों के 150 प्रस्ताव पास कर भेजें हैं। इनमें से 55 कार्य दो लाख से नीचे के और 95 कार्य ऐसे हैं जो दो लाख से ऊपर के होने हैं। पंचायतों की ओर से इन सभी का प्रस्ताव पास कर भेजा गया है।
उपायुक्त सुशील सारवान ने इसके लिए सभी पंचायतों का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी छोटी सी अपील पर सभी ग्राम पंचायतों ने जिस तरह से प्रस्ताव पास कर भेजे हैं इनसे गांव में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखमंत्री माननीय मनोहर लाल विकास कार्यों को लेकर बेहद सजग हैं। उनका प्रयास गांवों का अधिक से अधिक विकास करना है।
उल्लेखनीय है कि उपायुक्त ने दो दिन पहले ही पंचायतों से अपील की थी कि गांवों के लिए आए बजट का 31 मार्च से पहले उपयोग करने के लिए पंचायतें प्रस्ताव पास करके भेजें और बजट वापस न चला जाए।
डीडीपीओ सुमित चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पानीपत खंड के बडोली, दीवाना, बबैल, प्रहलादपुर खलीला, सिंभला मौलाना, निजामपुर, राजाखेड़ी, कुटानी, बराना, बिंझौल, चंदौली, खोतपुरा, निंबरी, आसन कला, और काबड़ी ग्राम पंचायत से प्रस्ताव आए हैं
मतलोडा खंड के अहमदपुर माजरा, अटावला, डूमियाना, लोहारी, शेरा , कवी, रेर कला, उरलाना कला, वैसरी और वैसर ग्राम पंचायत से प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
इसराना खंड के गांव कारद,पलड़ी, बलाना, भाऊपुर, पुठ्ठर, ग्वालडा, डाहर, बुआना लाखू,जोंधन कला, हड़ताड़ी और कारद ग्राम पंचायत से प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
समालखा के भोडवाल माजरी, चुलकाना, गढ़ी छाजू, हथवाला, कारकोली, मनाना, नामुंडा पट्टी कल्याणा,पावटी, सिंबल गढ़ वजीरपुर टिटाना, आटा, ढोडपूर, डीकाडला,हलदाना, करहंस, किवाना,नारायणा गोयला खेड़ा, जलमाना, खोजकीपुर खुर्द, रायमल और ताजपुर से प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
बापोली खंड के बापोली, बेगमपुर, ताहरपुर, गढ़ी भ्लौर,गोयला खुर्द ,गोयला कलां, जलमाना, खोजकीपुर कला, नूरपुर मुगलान, पसीना खुर्द और शिमला गुजरान पंचायत से प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
सनौली खंड के मोहाली, छाजपुर खुर्द, नवादा आर, झामबा, रामड़ा आर, नन्हेड़ा, गढ़ी बेसिक, जलालपुर–1, धनसोली रीशपुर, तामशाबाद और कुंडला पत्थर गढ़ से प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

Comments