घर से जेवरात चोरी करने के आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया. सोने दो बाली व चांदी की चार कडुली बरामद.
BOL PANIPAT , 24 अप्रैल : सीआईए वन पुलिस टीम काबड़ी रोड हरि नगर में घर से जैवरात चोरी करने वाले आरोपी को वीरवार को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई। आरोपी की पहचान सोनीपत के मलहाना गांव निवासी अनिल के रूप में हुई है। आरोपी आर्म्स एक्ट के अन्य मामले में जेल में पानीपत जेल में बंद था।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पुलिस ने वीरवार को आरोपी अनिल को पानीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर माननीय न्यायाय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए घर से गहने चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की सोने की दो बालिया और चांदी की चार कडुली बरामद कर शुक्रवार को रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने आरोपी अनिल को बीते 6 अप्रैल को सेक्टर 13/17 में हेलीपेड के नजदीक अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी ने हरि नगर में घर से जैवरात चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे भी स्वीकारा था। चोरी की वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में काबड़ी रोड हरिन नगर निवासी सर्वजीत कौर पत्नी लाभ सिंह की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। पुलिस ने तब आरोपी के अनिल के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था।

Comments