Sunday, May 17, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य महाविद्यालय में विस्तार व्याख्यान का हुआ आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 11, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 11 फरवरी 2023, आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज एन.एस.एस इकाई के तत्वावधान में विस्तार व्याख्यान का आयोजन करवाया गया। विस्तार व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय, मुरथल से एसोसिएट प्रो.डॉ.ज्योति राज ने शिरकत की।

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने मुख्य वक्ता के महाविद्यालय प्रांगण पहुंचने पर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया साथ ही कॉलेज एन.एस एस इकाई के प्रभारी प्रो.विवेक गुप्ता व डॉ. मनीषा डुडेजा को विस्तार व्याख्यान के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने बताया कि डॉ.ज्योति राज को 2015 में बतौर राष्ट्रीय सेवा योजना के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सेवा योजना अवार्ड से तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी द्वारा सम्मानित किया गया था। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है।

डॉ.ज्योति राज ने एन.एस.एस स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें एन.एस.एस के ध्येय ‘स्वयं से पहले आप’ को ध्यान में रखते हुए जीवन यापन करना चाहिए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को एक अच्छा इंसान और अच्छा नागरिक बनने के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि यदि हम सेवा भाव से समाज के लिए कार्य करते रहेंगे तो हमें सफलता अवश्य मिलेगी।

एन.एस.एस अधिकारी डॉ.मनीषा डूडेजा ने बताया कि डॉ.ज्योति राज बहुत सफल वक्ता है उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन यापन के नए गुर सिखाए और समस्याओं के समाधान पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमें जीवन के प्रत्येक पहलू पर गंभीरता से विचार कर जीवन जीना चाहिए। मंच संचालन मानसी ने किया। इस अवसर पर कॉलेज स्टॉफ सदस्यों सहित अन्य मौजूद रहे।

Comments