प्रबुद्ध लोगों ने केंद्रीय बजट को बताया सर्वांगीण विकास वाला बजट.
BOL PANIPAT: 16 फरवरी, प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व व निर्देशन में देश की वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण ने देश के सर्वांगीण विकास वाला बजट पेश किया है। इस बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा है ।ये शब्द हरियाणा सरकार में व्यापारी कल्याण बोर्ड के चैयरमैन बाल किशन अग्रवाल ने स्थानीय एस डी पी जी कालेज में बजट पर चर्चा कार्यकर्म में मुख्य वक्ता तौर पर बोलते हुए कही। उन्होने कहा की ये बजट मोदी जी केभारत को विकसित देश बनाने वाला बजट है। बालकिशन अग्रवाल ने कहा की इस बजट में 13 प्रतिशत सेना के बजट में वृद्धि कर सेना को आत्म निर्भर बनाया गया है।।
कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता, डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दिन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित किए गए एवं दीप प्रज्वलित किया गया । इस दौरान वंदे मातरम तथा भारत माता की जय के गगन भेदी नारे लगाए जा रहे थे। कार्यकर्म का के संयोजक भाजपा एम ई एम एस प्रकोष्ठ के ज़िला संयोजक विवेक कत्याल (विक्की कत्याल) , व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक महेश नारंग तथा व्वसायीक प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुरेश अग्रवाल संयुक्त तौर रहे। मंच संचालक जिला भाजपा महामंत्री रविंद्र भाटिया ने किया।। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ज़िला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने कहा की बजट के माध्यम से नारी स शक्ति करण का काम किया है महिलाओं सम्मान बचत पत्र जारी करने का प्रावधन किया गया यही नहीं इन बचत पत्रों पर 7.5 फीसदी ब्याज की प्रावधान किया गया है । डा अर्चना गुप्ता ने कहा की प्रधानमन्त्री आवास योजना में 66फीसदी इजाफा किया गया है। डा अर्चना गुप्ता ने कहा की 7 लाख तक की आय को टैक्स फ्री कर मध्यम वर्ग को बहुत बड़ी राहत दी है। पूंजी निवेश 10 लाख करोड़ 33। प्रतिशत बढ़ाया है। उन्होने कहा की गतिशील योजना के तहत 60 लाख रोजगार पैदा होंगे। डा अर्चना ने कहा की इस बजट के माध्यम मोदी जी देश साथ साथ महिलाओं का भी गौरव बढ़ाया है।
समारोह को संबोधित करते हुए सांसद संजय भाटिया ने कहा ये बजट सर्व हितैषी सर्व स्पर्शी बजट है।संजय भाटिया ने बताया की बजट में 157 मेडिकल कालेज के अतिरिक्त 157 नर्सिंग कालेज खोलने का प्रावधन किया गया।47 लाख छात्रों को वजीफा दिया जाएगा।30 कौशल प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। पचास अतिरिक्त हवाई अड्डे बना कर कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी। संजय भाटिया ने कहा की स्टार्ट अप को बढ़ावा देने का प्रावधान बजट में है। संजय भाटिया ने कहा ये बजट देश को आत्म निर्भर बनाने वाला बजट है।कार्यकर्म को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चे प्रभारी एवम विधायक महिपाल ढांडा ने कहा की किसान व कृषि कल्याण के लिए बजट में अनेकों प्रवधान किए गए है। किसानों को 20 लाख करोड़ के ऋण बांटने का लक्ष्य बजट में है। अभूतपूर्व राशि किसान व कृषि कल्याण हेतु रखी गई है।महीपाल ढांडा नेकहा की मत्स्य पालन हेतु बजट में 6हज़ार करोड की बडी राशि का प्रावधान किया गया है। मोटे अनाज उत्पादन बढ़ने के प्रावधन बजट में है।मोटे अनाज का श्री अन्न रखना मोटे अनाज के महत्ता को बजट प्रदर्शित करता है।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रसिद्ध निर्यातक विभु पालीवाल ने कहा की ये बजट उद्योगों को बढ़ावा देने वाला बजट है। व्यापार में पैन क्रमांक कई योजना पहचान का काम करेगा करेगा। के वाई सी का सरली करण किया गया।टेक्स का सरली करण किया गया है। विभु पालीवाल ने कहा की एम एस एम ई के लिए 9 हजार करोड का प्रावधान उद्योग को बहुत बड़ी सहायता सिद्ध होगी।। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मेयर अवनीत कोर,संयुक्त व्यापार मण्डल से दर्शन लाल वाधवा, अनिल मदान, सी ए। जतिन रहेजा, विनोद खंडेलवाल, श्री प्रकाश बंसल समालखा,पवन गोयल, एडवोकेट अशोक कादियान, सूरत सिंह बावलियां पूर्व पी एफ आयुक्त,। मोहन लाल गर्ग, शिव कुमार मित्तल, राकेश भाटिया, अनिल बंसल, सुशील भरला, ठाकर शर्मा आदि मौजूद रहे।

Comments