अनुसूचित जाति वर्ग के लिए स्वरोजगार स्थापित करने में निगम कटिबद्ध: उपायुक्त
BOL PANIPAT , 28 फरवरी। उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा अनुसूचित वित्त एवं विकास निगम के माध्यम से स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जोकि स्वरोजगार की दिशा में कारगर साबित हो रही है। निगम द्वारा सुक्ष्म ऋण योजना व महिला समृद्धि योजना के तहत स्वरोजगार स्थापित करने अनुदान पर ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए 10 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदन का प्रारूप निगम की वैबसाईट पर उपलब्ध है।
उपायुक्त ने बताया कि इन योजनाओं के तहत औद्योगिक क्षेत्र के लिए लकड़ी का काम जैसे फर्नीचर, इमारती लकड़ी दरवाजे खिड़कियां आदि बनाना, लोहे का काम जैसे खराद, वैल्डिंग, गेट ग्रिल आदि बनाना, तेल कोल्हू आटा चक्की, हथकरघा, लेथ, टरनर, ग्राइडंर आदि, टायर रिट्रेडिंग, छापा खाना, चमड़े से संबंधित काम जैसे जूते, जूतियों, पर्स, जैकेट आदि बनाना, मरम्मत करना, मोमबत्ती बनाना, खिलौने बनाना, कपड़े के लिफाफे, बैग बनाना आदि कार्यो को लेकर आवेदन किया जा सकता है। इसी कड़ी में उन्होंने बताया कि व्यापार क्षेत्र के लिए परचून, किरयाना की दुकान, कपड़े का कार्य, ऑटो रिक्शा, टी.वी. आदि की दुकान के लिए भी ऋण लिया जा सकता है।

Comments