Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी में 52वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस उत्साहपूर्वक, उद्देश्यपूर्ण एवं सार्थक रूप से मनाया गया

By LALIT SHARMA , in Business , at March 6, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 6 मार्च, 2023 , पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) में 4 मार्च 2023 को 52वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस उत्साहपूर्वक, उद्देश्यपूर्ण एवं सार्थक रूप से मनाया गया । इस अवसर पर  मुख्य-महाप्रबंधकगण, महाप्रबंधकगण, उपमहाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, अधिकारी एवं कर्मचारीगण और सभी ठेकेदार बंधुओ की उपस्थिति में श्री एम एल डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख द्वारा  पी आर  के  तथा सुधांशु शेखर, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी)  द्वारा अग्नि एवं सुरक्षा विभाग में सुरक्षा ध्वजारोहण किया गया । 

कार्यक्रम के शुरुआत  में एम एल डहरिया द्वारा सभी उपस्थित लोगों को सुरक्षा शपथ दिलाई गई । इस दौरान इंडियन ऑयल के अध्यक्ष महोदय का संदेश, मुकुल अग्रवाल, मुख्य-महाप्रबंधक (पीएंडयू, आइटी)  द्वारा तथा निदेशक (रिफ़ाइनरीज़) का संदेश हितेश शाह, मुख्य-महाप्रबंधक (तकनीकी)  द्वारा पढ़ा गया। इस अवसर पर फायर स्टेशन  में सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई ।

अपने सम्बोधन में डहरिया ने कार्य स्थल पर व्यवहार आधारित सुरक्षा को अपने जीवन शैली का अभिन्न अंग बनाने हेतु सभी से अनुरोध किया तथा कार्यक्षेत्र में निगरानी को और अधिक मजबूत करने की अपील की ताकि मानवीय भूल से होने वाली छोटी से छोटी घटना को भी रोका जा सके। उन्होंने विशेष रूप से पी पी ई ( खास कर  आईएफआर -प्रोटेक्टिव क्लोदिंग) का उपयोग तथा एसओपी की पालना  पूरी तरह से करने पर जोर दिया । 

पीएनसी  में सुधांशु शेखर, मुख्य-महाप्रबंधक (तकनीकी)  ने अपने अभिभाषण में सभी से अनुरोध किया कि वे किसी भी सुरक्षा मानदंडों, प्रक्रियाओं को पूरे संकल्प के साथ अपनाकर कार्य करें ताकि शून्य दुर्घटना वातावरण सुनिश्चित हो सके। इस वर्ष का थीम “हमारा लक्ष्य–शून्य हानि” पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए सभी वक्ताओं ने सभी से निर्धारित विभिन्न सुरक्षा मानदंडो को अपनाते हुए कार्यस्थल पर सुरक्षा वातावरण का निर्माण करने का आह्वान किया। 

इसके अलावा 4 से 11 मार्च 2023 तक कर्मचारियों, ठेका श्रमिकों, अनुबंध पर्यवेक्षकों, चालकों तथा सहायकों, सीआईएसएफ कर्मचारियों, गृहिणियों और विप्स सदस्यों के लिए विभिन्न सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  किये जा रहें हैं ।

Comments