पीआरपीसी ने महात्मा गांधी की 154वीं जयंती बड़ी श्रद्धा के साथ मनाई
BOL PANIPAT: 2 अक्तूबर, 2023, भारत के महान नेता एवं राष्ट्रपिता “महात्मा गांधी” को उनकी 154वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने के लिए, पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) ने 2 अक्टूबर, 2023 को उनका जन्मदिन देशभक्ति की भावना के साथ बड़ी श्रद्धा से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुकुल अग्रवाल, मुख्य-महाप्रबंधक (पी व यू, आईटी), पीआरपीसी द्वारा मिनी स्मार्ट सिटी में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ हुई, जिसमें मुख्य-महाप्रबंधक्गण, महाप्रबंधक्गण, ऑफिसर्स एसोसिएशन तथा कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ-साथ पीआरपीसी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। तत्पश्चात गांधी जी के प्रिय भजन भी बड़े भक्ति भाव से गाए गए।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुकुल अग्रवाल ने सम्मानित सभा को गांधी जी के जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी और उन्हें स्वच्छता की शपथ दिलाई। पूज्य बापू को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि गांधी जी हमेशा कहा करते थे कि स्वच्छता राजनीतिक स्वतंत्रता से अधिक महत्वपूर्ण है । गांधी जी का मानना था कि जब तक कोई व्यक्ति स्वच्छ नहीं होगा तब तक वह स्वस्थ नहीं रह सकता। वह लोकप्रिय कहावत में भी दृढ़ता से विश्वास करते थे कि स्वच्छता से ही परमात्मा को पाया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि भारत की आजादी दिलाने में महात्मा गांधी के अभुतपूर्व योगदान को भूलाया नहीं जा सकता है क्योंकि उनके द्वारा किये गए संघर्षों के द्वारा ही आज हम स्वतंत्र हैं।
इस अवसर पर मुकुल अग्रवाल के नेतृत्व में मिनी स्मार्ट सिटी (रिफाइनरी टाउनशिप) में सफाई जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। ठेका कर्मियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया। इस अवसर पर स्वच्छता रथ भी चलाया गया जिसके माध्यम से आस पास के गावों के लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया।
अंत में कार्यक्रम को कार्बन न्यूट्रल बनाने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें मुकुल अग्रवाल के नेतृत्व में टीम पीआरपीसी ने मिनी स्मार्ट सिटी और उसके आसपास क्षेत्रों में लगभग 60 पौधे रोपित किए ।

Comments