अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर खाद्य एवं पूर्ति विभाग की ओर से अधिकारों के प्रति किया जागरूक।
BOL PANIPAT , 16 मार्च। सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी योगेन्द्र पुनिया ने बताया कि उपायुक्त सुशील सारवान के मार्गदर्शन में तथा जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक जितेश गोयल के दिशा-निर्देशों में सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी कार्यालय समालखा में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर जागरूता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों सहित सामान खरीद बारे भी जागरूक किया गया।
उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए बताया कि कोई सामान/वस्तु खरीदने पर उसका बिल दुकानदार से जरूर प्राप्त करें, ताकि सामान/वस्तु में वाद दायर किया जा सके। कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिनियम-2019 के विभिन्न प्रावधानों के बारे में भी बताया गया।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ता सरंक्षण अधिनियम में अनुचित व्यापार/व्यवहार पर रोक लगाने की व्यवस्था की गई है। उपभोक्ता कभी भी एम.आर.पी. से ज्यादा मूल्य न दें। इसके अतिरिक्त फलों से बने उत्पाद जैसे- जैम जेली, पैक्ड जूस, आचार आदि खरीदते समय एफ.पी.ओ. का मार्का जरूर देखें। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को जागो ग्राहक जागों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर निरिक्षक भूपेन्द अहलावत, उपनिरिक्षक अंग्रेज सिंह, प्रधान राज सिंह रावल सहित सहायक संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments