हरियाणा राज्य बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग के सदस्य ने किया बाल श्रमिक पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण
BOL PANIPAT , 18 सितम्बर। हरियाणा राज्य बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग के सदस्य मांगेराम व मीना शर्मा ने सोमवार को बाल श्रमिक पुनर्वास केन्द्र शिव नगर का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केन्द्र में तैयार होने वाले खाने व साफ-सफाई की जांच कर कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने केंद्र के शौचालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हाईजेनिक किट भी वितरीत की गई। स्वास्थ्य के बारे में जानकरी दी। डीसीपीओ निधि गुप्ता ने बताया कि यह निरीक्षण चार दिन जारी रहेगा।
इस निरीक्षण के दौरान पाई जाने वाली कमियों को शीघ्रता से दूरस्त करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने केद्र में साफ सफाई व बच्चों की नियमित रूप से प्रयोग होने वाली बैड सीट को बदलने के लिए भी कहा। इस निरीक्षण क दौरान उनके साथ डीसीपीओ निधि गुप्ता,डॉ.सुमन,शिव सहाय आदि मौजूद रहे।

Comments