Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सक्रिय चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार. चोरी की 10 वारदातों का खुलासा. वारदात में प्रयोग की टाटा एस गाड़ी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 16, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 मार्च 2023, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए टू की टीम ने सक्रिय चोर गिरोह के तीन आरोपियों को बीती देर साय काबू करने में कामयाबी हासिल की हैं। प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की 10 वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी निर्माणाधीन साईट से बिजली की तार, लोहा शटरिंग की प्लेट व लोहे का अन्य सामान चोरी करने की वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय थे। आरोपियों की पहचान रामपाल पुत्र रामजीलाल निवासी चुहडकलां संगरूर पंजाब हाल किरायेदार अलुपुर पानीपत, सागर पुत्र बिट्टू व युवराज पुत्र विनोद निवासी खोराखेड़ी करनाल के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार साय गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की संदिग्ध किस्म के तीन युवक एक टाटा एस गाड़ी में रिफाइनरी रोड पर बतरा कालोनी ने पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर गाड़ी सहित तीनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो आरोपियों ने गत जनवरी में सिवाह स्टेडियम से रात के समय बिजली की केबल के तीन ड्रम चोरी करने बारे स्वीकारा। स्टेडियम में काम कर रही जेबीएस कंपनी के कर्मी अजय निवासी सेक्टर 18 पानीपत की शिकायत पर वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने थाना औद्योगिक सेक्टर 29, थाना किला व थाना मतलौडा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर निर्मामाणाधीन साइट से लोहा शटरिंग प्लेट चोरी करने की 9 अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदातों बारे संबधित थाना में मुकदमें दर्ज है।

पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ आरोपी युवराज घर से अपनी टाटा एस गाड़ी लेकर आता । तीनों आरोपी पानीपत में रात समय गाड़ी में सवार होकर निर्माणाधीन साइट को ढूंढ़ते और वहा से लोहे का सामान चोरी कर गाड़ी में डालकर फरार हो जाते थे। आरोपियों ने सिवाह स्टेडियम से चोरी कि बिजली की केबल को छोटे छोटे टुकड़ों में काटकर पंजाब ले जाकर 2 लाख रूपए में बेच दिया।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने व चोरीशुदा बिजली की केबल बेचकर हासिल की 2 लाख रूपए की नगदी बरामद करने के लिए पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

आरोपियों से चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ:

  1. तीनों आरोपियों ने मिलकर 9 जनवरी की रात सिवाह में स्टेडियम से बिजली की केबल के तीन ड्रम चोरी किये। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में अशोक निवासी सेक्टर 18 की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  2. तीनों आरोपियों ने मिलकर 14 जनवरी की रात सिवाह के नजदीक पार्क अस्पताल में निर्माणाधीन साइट से लोहा शटरिंग की 23 प्लेट चोरी की। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में फुल सिंह निवासी वधावाराम कालोनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  3. तीनों आरोपियों ने मिलकर 31 दिसम्बर की रात एनएफएल के पास निर्माणाधीन साइट से लोहे के 14 जैक, 12 शटरिंग प्लेट, 10 पाइप व अन्य लोहे का सामान चोरी किया। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में विशाल निवासी कल्याणपुर सहारनपुर यूपी हाल किरायेदार विकाश नगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  4. तीनों आरोपियों ने मिलकर गत सितम्बर में सेक्टर 29 में निर्माणाधीन गेट से लोहा शटरिंग की 11 प्लेट चोरी की। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में धर्मबीर निवासी सेक्टर 8 पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  5. तीनों आरोपियों ने मिलकर गत नवम्बर में रहेजा माल में साइट से 10 लोहे के एंगल चोरी किये। माल के साइट इंचार्ज दीपक निवासी बिनैका प्रतापगढ़ यूपी की शिकायत पर थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में मुकदमा दर्ज है।
  6. तीनों आरोपियों ने मिलकर 24 दिसम्बर की रात गांव अदियाना में खेत में खड़ी हेरो का आधा हिस्सा चोरी किया। थाना मतलौडा में गांव अदियाना निवासी सुक्रमपाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  7. तीनों आरोपियों ने मिलकर 2 मार्च की रात गांव ब्रहामण माजरा में निर्माणाधीन साइट से लोहा शटरिंग की 32 प्लेट चोरी की। थाना इसराना में ऋषभ निवासी पुराना औद्योगिक क्षेत्र पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  8. तीनों आरोपियों ने मिलकर अगस्त 2022 में गांव मोहीदीनपुर थिराना में जलघर में ट्यूबवेल से मोटर, केबल व पाइप चोरी की। मतलौडा में जन स्वास्थय विभाग के एसडीओ विरेंद्र की शिकायत पर थाना मतलौडा में मुकदमा दर्ज है।
  9. तीनों आरोपियों ने मिलकर 4 मार्च की रात गांव नौल्था से लोहे के 5 गाटर व 2 बिजली की तार के बंडल चोरी किये। थाना इसराना में जयभगवान निवासी नौल्था की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  10. तीनों आरोपियों ने मिलकर जून 2022 में गांव मोहिदीनपुर थिराना में शमशान घाट से लोहे का गेट चोरी किया। मतलौडा खंड विकाश एवं पंचायत अधिकारी की शिकायत पर थाना मतलौडा में मुकदमा दर्ज है।

Comments