शनिवार को दिव्यांग जनों के लिए कृत्रिम उपकरण वितरित करने हेतू कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
BOL PANIPAT , 24 मार्च। जिला रैडक्रास सोसायटी की ओर से शनिवार को आर्य स्कूल के खेल परिसर में दिव्यांग जनों के लिए कृत्रिम उपकरण वितरित करने हेतू कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री भारत सरकार वीरेन्द्र कुमार वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित करेंगे। करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया बतौर विशिष्ठï अतिथि उपस्थित होंगे। कार्यक्रम में उपायुक्त सुशील सारवान के साथ-साथ आईएसआरपीएल के अध्यक्ष परमानन्द गोयल, रिफाईनरी के कार्यकारी निदेशक एम.एल.डाहरिया इत्यादि भी उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को एल्मिको द्वारा निर्मित विभिन्न श्रेणियों के सहायक यंत्र एवं उपकरण वितरित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रैडक्रास सोसायटी के सचिव गौरव रामकरण ने दी।

Comments