ढांचा बीज की सब्सिीडी के लिए 4 अप्रैल तक होगा पंजीकरण
BOL PANIPAT , 26 मार्च। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि खरीफ मौसम में ढांचा के बीज पर 80 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। इसमें एक किसान अधिकतम 10 एकड़ भूमि में बीज का अनुदान ले सकते हैं। मेरी फसल मेरा ब्योरा के तहत किसानों को पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।
उपायुक्त ने बताया कि किसानों को आवेदन करने के लिए उनके पास आधार कार्ड, वोटर कार्ड या किसान क्रडिट कार्ड का होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि 4 अप्रैल तक किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। किसान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की वेबसाइट पर या अधिक जानकारी के लिए विभाग के कार्यालय में जाकर संपर्क कर सकते हैं।

Comments