Sunday, May 17, 2026
Newspaper and Magzine


दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में ‘पुरस्कार वितरण समारोह‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 29, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 29 मार्च , 2023। सैक्टर 13-17 स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, पानीपत में आज ‘पुरस्कार वितरण समारोह‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर व मुख्याध्यापिका डाॅ. नीलम वत्स द्वारा की गई। कार्यक्रम में कक्षा तीसरी से आठवीं ,कक्षा नौंवी और ग्यारहवीं तक के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। ये पुरस्कार प्रत्येक कक्षा के प्रत्येक सेक्शन के चयनित विद्यार्थियों को दिया गया। इसके साथ-साथ प्रत्येक कक्षा के सभी सेक्शन से एक अव्वल छात्र को उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मािनत किया गया।
परिणाम इस प्रकार रहाः-
कक्षा नाम
तीसरी निकुंज , अवनी
चैथी प्रियांशी वर्मा
पाँचवीं आन्या
छठी सारा
सातवीं कनव बलुजा
आठवीं मान्या गुप्ता
नौंवी आकांक्षा

ग्याहरवीं (आर्ट) दृष्टि
ग्याहरवीं (साईंस) नैंसी
ग्याहरवीं (कामर्स) पूर्ति

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमारे संस्थान ने हमेशा अपने छात्रों को एक स्वस्थ और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धापूर्ण माहौल प्रदान किया है ताकि वे हर क्षेत्र की गतिविधि में विकास कर सकें, चाहें वह शिक्षा, खेल या अन्य कोई भी क्षेत्र हो। सभी विद्यार्थियों को समान अवसर दिए गए हैं, ताकि वे अपनी वास्तविकता क्षमता को पहचान सकें और स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद बाहरी दुनिया का सामना कर सकें।
अंत में मुख्याध्यापिका महोदया डाॅ. नीलम वत्स द्वारा सभी विजेताओं को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।

Comments