Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


शराब तस्करों के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 2, 2023 Tags: , , , , ,

अलग अलग स्थान से दो आरोपी गिरफ्तार. 60 बोतल अवैध अंग्रेजी व देसी शराब बरामद.

BOL PANIPAT : 02 अप्रैल 2023, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के दौरान जिला पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर दंबिस देकर दो आरोपियों को अवैध अंग्रेजी व देसी शराब सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 60 बोतल अवैध शराब बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत थाना चांदनी बाग पुलिस की टीम शनिवार को गश्त के दौरान गोहाना रोड मोड़ के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की आईसीआईसीआई बैंक के पीछे ढ़ेहा बस्ती में एक युवक प्लास्टिक के कट्टे मे शराब छुपाकर गली में अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दी तो गली में बैठा एक युवक पुलिस टीम को देखकर प्लास्टिक के कट्टे को लेकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर आरोपी युवक को काबू कर कट्टे की तलासी ली तो 40 पव्वे देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद हुई। बरामद शराब का लाईसैंस व परमिट मांगा तो आरोपी कोई भी कागजात पेश ना कर सका। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अशोक पुत्र तिलकराज निवासी ढ़हा बस्ती के रूप में बताई। बरामद शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

इसी प्रकार थाना मतलौडा पुलिस की टीम ने सीक नाके के नजदीक चाय की दुकान के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी संजय पुत्र कृष्ण निवासी छिछड़ाना को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 15 बोतल अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा, 16 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब मार्का नाईट ब्लू, 17 बोतल अंग्रेजी शराब मार्का थंडर बोल्ट, 2 अध्धे अंग्रेजी शराब मार्का रॉयल स्टेग व 3 पव्वे अंग्रेजी शराब मार्का मैकडोल बरामद हुई। बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी संजय के खिलाफ थाना मतलौडा में एक्साइज एक्ट के तहत  मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। अवैध शराब व मादक पदार्थ की तस्करी, जूआ सट्टा खाइवाली सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर जिला पुलिस की विभिन्न टीमें विशेष नजर बनाए हुए है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि ऐसी गैर कानूनी गतिविधियों करने वाले आरोपियों की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और असामाजिक तत्वों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

Comments