Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त ने प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 7, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 7 अप्रैल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सोमवार 10 अप्रैल को स्थानीय अंसल स्थित जैन स्थानक में होने वाले प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जैन स्थानक का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
         उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि जैन मुनि श्री सुदर्शन गुरु जी महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिव्यांगजन को कृत्रिम उपकरण वितरित करेंगे। इस मौके पर श्री श्वेतांबर जैन एजुकेशन सोसायटी के प्रधान जगदीश जैन, निगम पार्षद विजय जैन, समाजसेवी  राजेश गोयल, एसडीएम विरेंद्र कुमार ढुल के अलावा विभिन्न जैन समाज के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments