गुड एवं बेड टच पर जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया
BOL PANIPAT, 23 मई। जिला बाल संरक्षण समिति द्वारा स्थानीय शिव नगर में सोमवार को गुड एवं बेड टच पर जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बाल कल्याण समिति की सदस्य मीना कुमारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी निधि गुप्ता व अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी निधि गुप्ता ने बताया कि बच्चों के प्रति समाज में बढ़ रही यौन शोषण की घटनाओं को रोकने व आमजन को जागरूक करने के लिए इन नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जा रहा है ताकि वे अच्छे व बुरे स्पर्श के बारे में अपने बच्चों को भी जागरूक कर सकें। नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा पोक्सो एक्ट तथा बच्चों के साथ होने वाले अपराधों और इसमें दिए सजा के प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया।

Comments