Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग भारत सरकार की उपाध्यक्ष अंजना पवार विभागों के अध्यक्षों व सफाई कर्मचारियों के संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चर्चा करेंगी।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 12, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 12 अप्रैल-राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग भारत सरकार की उपाध्यक्ष अंजना पवार 13 अप्रैल वीरवार को जिला के विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न विभागों के अध्यक्षों के साथ-साथ सफाई कर्मचारियों के संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चर्चा करेंगी।
        उपायुक्त वीरेंद्र दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पवार 13 अप्रैल वीरवार को दोपहर 1:30 बजे समालखा के ब्लू जे पर्यटन केंद्र में पहुंचेंगी और अधिकारियों के साथ-साथ सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद वे बाद दोपहर 4:00 बजे लघु सचिवालय के सभागार में विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अध्यक्षों और सफाई कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ सफाई कर्मचारियों की योजनाओं से संबंधित बैठक कर जानकारी लेंगी।

Comments