नवनिर्मित चौधरी बलदेव सिंह मलिक मेमोरियल स्विमिंग क्लब का उद्घाटन.
हम बच्चों को स्विमिंग सिखा कर एथलीट बनाना चाहते हैं ताकि वह कंपटीशन में हिस्सा लेकर अपने देश के लिए मेडल जीत सके.
BOL PANIPAT : आज काले आम रोड पर नवनिर्मित चौधरी बलदेव सिंह मलिक मेमोरियल स्विमिंग क्लब का उद्घाटन विधिवत हवन के पश्चात किया गया . हरियाणा माइनिंग एंड एग्रीकल्चर चेयरमैन नरहरी बांगर ने रीबन काटकर क्लब का उद्घाटन किया।

सुखबीर मलिक ने बताया कि पानीपत जिला में एकमात्र ऐसा स्विमिंग पूल है जो गरीब, अमीर व मध्यमवर्ग सभी की पहुंच में आएगा। इसे चौधरी बलदेव सिंह मलिक की याद में बनाया गया । यह तरणताल एक सामाजिक सेवा है। जो सुविधाएं सरकार को देनी चाहिए वह सुविधाएं एक आम आदमी दे रहा है। इसका शुरुआती खर्च केवल ₹1500 महीना यानी कि ₹50 प्रतिदिन होगा जिसमें एक स्विमिंग सिखाने वाले ट्रेनर, लाइफगार्ड और अन्य सुविधाएं शामिल होंगी। सुखबीर मलिक का कहना है हम बच्चों की भविष्य की पीढ़ी को स्विमिंग सिखा कर एथलीट बनाना चाहते हैं ताकि वह कंपटीशन में हिस्सा लेकर अपने देश के लिए मेडल जीत सके।

Comments