Saturday, July 18, 2026
Newspaper and Magzine


पीकेजी कॉलेज के किया अंबेडकर जयंती का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 14, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : पीकेजी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मडलौदा, पानीपत ने शुक्रवार को अंबेडकर जयंती का आयोजन किया। डीडीयू मैनेजर दीपक शर्मा की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्रों को इस दिन का महत्व बताया गया कि अंबेडकर जयंती संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रति वर्ष आयोजित की जाती है ताकि हम उन महापुरुष के उपकारों और संघर्षों को पुनः याद कर सके। डायरेक्टर डीके राजोरिया, डीन नीरज कुमार और रजिस्ट्रार रमेश अहलावत ने भी सभी छात्रों को इस दिन का महत्व बताया और अंबेडकर के जीवन से अवगत कराया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अंतिम शर्मा, आशीष जोशी, नेहा, सचिन पवार, सचिन मित्तल, कपिल शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Comments