चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा मोबाइल फोन व 1500 रूपए बरामद.
BOL PANIPAT : 14 अप्रैल 2023, थाना बापौली पुलिस की टीम ने गांव बापौली घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को बीती देर साय गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान साहिल पुत्र नरेश निवासी बीपीएल कॉलोनी बापौली पानीपत के रूप में हुई।
थाना बापौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि उनकी टीम वीरवार को गश्त के दौरान गांव बापौली अड्डे पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक बीपीएल कॉलोनी में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौक पर दबिश देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान साहिल पुत्र नरेश निवासी बीपीएल कॉलोनी बापौली पानीपत के रूप में बताई। पुलिस टीम ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने 6 अप्रैल की रात गांव बापौली की बीपीएल कॉलोनी के एक मकान में घूसकर संदूक का ताला तोड़ कर 3 हजार रूपए व एक मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदात बारे थाना बापौली में ललीता पत्नी गुरदयाल निवासी बापौली की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
सब इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने चोरी किये 3 हजार रूपए में से 1500 रूपए नशा करने व खाने पीने में खर्च कर दिए। आरोपी साहिल के कब्जे से बचे 1500 रूपए व चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद कर गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना बापौली में ललीता पत्नी गुरदयाल निवासी बापौली ने शिकायत देकर बताया था कि वह परिवार सहित 5 अप्रैल को बालाजी धाम राजस्थान गई थी। 7 अप्रैल की साय करीब 8 बजे वापिस आकर मकान का ताला खोला तो अंदर रखे संदूक का ताला टूटा हुआ मिला। जिसमें रखे 50 हजार रूपए व एक मोबाइल फोन नही मिला। अज्ञात चोर घर में घूसकर संदूक का ताला तोड़कर नगदी व मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। ललीता की शिकायत पर थाना बापौली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments