Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


जिले में अनाधिकृत व अवैध कॉलोनियां नहीं होने दी जाएंगी विकसित: डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 19, 2023 Tags: , , , , ,

जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक लेते हुए डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश.

BOL PANIPAT , 19 अप्रैल। डीसी वीरेन्द्र दहिया ने कहा कि जिले में कोई भी अनाधिकृत व अवैध कॉलोनी विकसित नही होने दी जाए और अवैध कॉलोनियों को शुरूआत में ही रोकने के लिए सम्बंधित विभाग अलर्ट रहें और पूरी निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि आमजन को समय-समय पर मुनादी करवाकर इस बारे में लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि वे अनाधिकृत अवैध कॉलोनियों में कड़ी मेहनत से जमा की गई पूंजी  ना लगाएं।
डीसी जिला सचिवालय में प्रथम तल पर स्थित कांफ्रेंस हॉल में आयोजित जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र समालखा में सम्बंधित अधिकारी अवैध कॉलोनियों ना विकसित होने दें। उन्होंने आम नागरिकों से आह्ïवान करते हुए कहा कि जो कोई भी अवैध निर्माण जैसी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम पानीपत वीरेन्द्र ढुल, एसडीएम समालखा अमित कुमार, डीएसपी संदीप सिंह, डीटीपी सुनील आंतिल सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।  

Comments