जिले की प्रत्येक विधान सभा में 100 स्थानों पर कम से कम 100 लोगों के साथ सुना जाएगा प्रधान मंत्री मन की बात का 100वा संस्करण: रविंद्र राजू
प्रधान मोदी मन की बात कार्यक्रम में समाज में हो रहे सकारात्मक नवाचारों का जिक्र करते है: राजू
पानीपत जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 100 से भी अधिक स्थानों पर सुना जाएगा प्रधान मंत्री मन की बात कार्यक्रम : अर्चना
BOL PANIPAT : 20 अप्रैल, प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100 वा संस्करण पूरे राज्य की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 100 100 स्थानों पर कम से कम 100 लोगों के साथ सुनने का निर्णय पार्टी द्वारा लिया गया है। इसलिए पानीपत की चारों विधानसभा क्षेत्रों में भी प्रत्येक विधान सभा में 100 स्थानों पर कम से 100 लोगों के साथ सुनना सुनिश्चित किया जाए। ये शब्द भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन रविंदर राजू ने स्थानीय पी डबल्यू डी रेस्ट हाऊस पर भाजपा के मंडल पालकों, प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों की बैठक लेते हुए कहे। रविंद्र राजू ने बैठक में कहा की प्रधानमंत्री मोदी मन की बात कार्यक्रम में समाज में हो रहे सकारात्मक नवाचारों का जिक्र करते है। विभिन्न विधाओं,, प्रकल्पों तथा समाज में योगदान देने वाली हस्तियों का जिक्र करते है ।

इन सबसे समाज के अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो इस लिए अधिक से अधिक लोगो इस कार्यक्रम से जोड़ने का काम करे। विदित रहे इस बार प्रधानमंत्री मन की बात का 100 वा संस्करण होगा जी आगमी 30 अप्रैल की प्रसारित होगा। रविंद्र राजू ने बैठक ने पन्ना प्रमुखों तथा पन्ना समितियों के गठन की प्रगति का ब्यौरा लिया तथा कुछ जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने विश्वास दिलाया कि जिले की सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में 100 100 से भी अधिक स्थानों पर तथा तय संख्या से कही अधिक संख्या में लोगों प्रधान मंत्री मन की बात कार्यक्रम सुनेगे। डा अर्चना ने कहा कि जिले में पन्ना प्रमुखों के गठन का लगभग पूरा हो चुका है। पन्ना समितियों के गठन का कार्य भी जोरों से चल रहा है। बैठक को पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज तथा मेयर अवनीत कौर ने भी संबोधित किए।

Comments