विश्व पृथ्वी दिवस पर ‘धरा बचाओ-जीवन बचाओ’ का दिया संदेश.
BOL PANIPAT : स्थानीय जी. डी गोयनका पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया । इस अवसर पर विद्यार्थियों ने आशु भाषण और लघु नाटिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । बच्चों ने पौधारोपण करने और जल व वायु प्रदूषण के रोकथाम के लिए प्रेरित करते हुए मनमोहक गीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दी । सभी ने मिलकर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए शपथ भी ली । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने प्रत्येक दिन पृथ्वी दिवस मनाने के लिए प्रोत्साहित किया । उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण धरती पर हमारा अस्तित्व खतरे में है । अतः इस संकट से उबरने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए । उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रशंसा की । इस अवसर पर डायरेक्टर मधु अग्रवाल और चेयरमैन अतुल जैन ने भी सभी को पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम का संचालन प्रार्थना सभा संचालिका सुमिता और मीनाक्षी के मार्गदर्शन में हुआ ।

Comments