Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 22, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 22 अप्रैल 2023, सीआईए टू की टीम ने नई सब्जी मंडी के पास चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुनील उर्फ खुल्ली पुत्र महाबीर निवासी शेखपुरा खालसा करनाल के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार सायँ गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि नई सब्जी मंडी के पास संदिग्ध किस्म का एक युवक एचएफ डिलक्स बाइक पर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो अरोपी ने अपनी पहचान सुनील उर्फ खुल्ली पुत्र महाबीर निवासी शेखपुरा खालसा करनाल के रूप में बताते हुए उक्त बाइक दिसम्बर 2021 में बिशन स्वरूप कालोनी में दुकान के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना शहर में ऋषभ पुत्र रमेश निवासी विराट नगर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी सुनील उर्फ खुल्ली को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना शहर में ऋषभ पुत्र रमेश निवासी विराट नगर में शिकायत देकर बताया था कि बिशन स्वरूप कालोनी में शिवपुरी के पिछे उसकी प्लाइवुड की दुकान है। 2 दिसम्बर 2021 को उसने दूकान के बाहर अपनी एचएच डिलक्स बाइक खड़ी की थी। शाम के समय घर जाने के लिए देखा तो बाइक नही मिली। अज्ञात चोर बाइक को चोरी कर ले गया। ऋषभ की शिकायत पर थाना शहर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments