Wednesday, May 13, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.एल.पब्लिक स्कूल में फ्री आई मेडिकल कैंप का आयोजन किया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 29, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय आई.बी.एल. पब्लिक स्कूल में फ्री आई मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें दृष्टिमितिज्ञ डा० आशीष सहगल तथा उनके स्टाफ कुणाल तथा रेणु आए।

कैंप का शुभारंभ युघिष्ठिर मिगलानी , प्रधानाचार्या  जय गर्ग व प्रशासनिक अधिकारी गोबिंद कालड़ा द्वारा   डा० आशीष सहगल व उनकी टीम को पौधा अर्पण कर किया गया। इस कैंप में लगभग 200 लोगों का चैकअप किया गया जिसमें स्‍कूल के 100 बच्चों तथा 100 अभिभावकों, अध्‍यापक वर्ग तथा सहकर्मी स्‍टाफ शामिल हुए। 

स्‍कूल के प्रबंधक  युघिष्ठिर मिगलानी  ने कहा कि हम बच्चों  के स्‍वास्‍थ्‍य हेतु सजग हैं और आगे भी इस तरह के आयोजन स्कूल में होते रहेंगे। प्रधानाचार्या ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम करने से बच्चों में होने वाली छोटी-छोटी स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्याओं से हम निजात पा सकेंगे तथा आगे भी आने वाले समय में हम बच्चों के लिए स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन करते रहेंगे। 

Comments