Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


पिस्तौल से जानलेवा हमला करने की वारदात में शामिल रहे और दो आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 30, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत, थाना इसराना पुलिस ने गांव पलड़ी खेतों में बनी परचून की दुकान पर जुलाई 2022 में पिता पुत्र पर पिस्टल,लाठी,डंडे व तलवार से जानलेवा करने में शामिल रहे और दो आरोपियों को बीती देर साय गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अजय पुत्र शमशेर निवासी पूठर व नरेंद्र पुत्र रामफल निवासी डूमियाना पानीपत के रूप में हुई।

थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने बताया की विगत दिनों वारदात के मुख्य आरोपी सुनील पुत्र रामसिंह निवासी पलड़ी को रोहतक एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया था। थाना इसराना पुलिस ने आरोपी सुनील को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ की तो खुलासा हुआ था खेत में बनी दुकान को लेकर आरोपी सुनील का उसका भाई जगबीर व उसके बच्चों के विवाद चल रहा था। इसी के चलते उसने अपने साथी आरोपी अजय पुत्र शमशेर निवासी पूठर व नरेंद्र पुत्र रामफल निवासी डूमियाना पानीपत व अन्य कई साथियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने अपनी लाईसैंसी पिस्टल से गोली मारी थी। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग की लाईसैंसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस व कार बरामद कर रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद पुलिस टीम ने वारदात में शामिल रहे उसके साथी आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि शनिवार देर सांय  आरोपी अजय व नरेंद्र के इसराना अड्डे पर घूमने बारे गुप्त सूचना मिली। थाना इसराना पुलिस ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया एक डंडा बरामद कर गहनता से पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने आरोपी अजय व नरेंद्र को रविवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

यह था मामला

थाना इसराना में गांव पलड़ी निवासी सचिन पुत्र जगबीर ने शिकायत देकर बताया था की 7 जुलाई को उसका भाई अरविंद पिता जगबीर के साथ भट्ठे के पास खेत में बनी परचून की दुकान पर आए थे। वहां देखा गांव निवासी सुनील पुत्र रामसिंह व साहिल पुत्र सचिन अपने 8/10 साथियों के साथ दुकान से सामान चोरी कर रहे थे। उसको भी किसी ने चोरी होने बारे सूचना मिली। सूचना मिलते ही वह भी वहा पर पहुंचा। तीनों ने रोकना चाहा तो आरोपी सुनील ने जान से मारने की नियत उनके ऊपर पिस्टल से गोलियां चला दी गोली भाई अरविंद को लगी। आरोपी के साथ आए उसके साथी आरोपियों ने लाठी, डंडे व तलवार से हमला कर चोट मारी। आरोपी जानलेवा हमला कर जान से मारने की धमकी देकर अपनी कार व बगैर नंबर के केंटर सहित मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना इसराना में आईपीसी की धारा 148,149,323,506,454,380,307 व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम न आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments