Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पात्र परिवारों की आय बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध  : एडीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 9, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 9 मई । सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में अंत्योदय की भावना के साथ गरीब परिवारों की आय बढ़ाने के लिए कृतसंकल्प है। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों के माध्यम से समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है। जिलाभर में 15 मई तक सभी खंडों और शहरी क्षेत्रों में अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पीपीपी के माध्यम से चिन्हित परिवारों को आमंत्रित करते हुए योजनाओं की जानकारी देकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
         एडीसी वीना हुड्डा ने कहा कि यह योजना प्रदेश में गरीब परिवारों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए लागू की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य अंत्योदय की भावना से जरूरतमंद को आर्थिक रूप से लाभान्वित करना है ।
           उन्होंने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को आजीविका के संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए अंत्योदय मेले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे में कारगर सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंत्योदय मेलों में 18 विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों पर ज्यादातर लोग रोजगार, स्किल डेव्लेपमेंट तथा स्वरोजगार हेतु ऋण लेने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि 9 मई को समालखा के बीडीपीओ कार्यालय में 216 चिन्हित पात्र परिवारों के लिए अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया गया। इसमें समालखा ब्लॉक में 216 परिवारों  में से 140  परिवारों के सदस्य तथा समालखा नगर पालिका क्षेत्र में 50 परिवारों  में से 15 परिवारों के सदस्य पहुंचे ।

Comments