सतपाल राणा ने विधायक महिपाल ढांडा पर राजपूत समाज को दो फाड़ करके अपनी राजनीति चमकाने का आरोप लगाया
BOL PANIPAT : आज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल राणा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके जारी करके पानीपत ग्रामीण हलके के विधायक महिपाल ढांडा पर राजपूत समाज को दो फाड़ करके अपनी राजनीति चमकाने का आरोप लगाया है राणा ने कहा है कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती राजपूत सभा के तत्वाधान में 7 मई को बड़े धूमधाम से मनाई गई भव्य शोभायात्रा का आयोजन भी किया गया परंतु समाज में कुछ अराजक तत्वों ने जो के महिपाल ढांडा के समर्थक हैं दोबारा से गांव ददलाना में 22 मई को जयंती मनाने का आयोजन किया जा रहा है जिसमें महिपाल ढांडा को मुख्य अतिथि बना करके अपने राजनीतिक रोटियां सेकने का काम किया जा रहा है उन्होंने कहा है कि ग्रामीण विधायक समाज को दो भागों में बांटना चाहता है यह कभी भी संभव नहीं हो सकता राणा ने कहा है कि हम महिपाल ढांडा के समर्थकों के साथ रेस्ट हाउस पानीपत में खुले दरबार में उनको निमंत्रण देने के लिए गए थे परंतु उन्होंने कहा कि आप लोगों ने मेरा नाम मुख्य अतिथि में नहीं दिया मैं आपके कार्यक्रम में नहीं आऊंगा और इससे उन्होंने सारे सर्व समाज का अपमान भी किया क्योंकि यह जयंती समाज मिलकर के मना रहा था राणा ने कहा है कि आने वाले चुनाव में राजपूत समाज महिपाल ढांडा का बहिष्कार करेगा और इसके पुतले भी फूंके जाएंगे उन्होंने कहा है कि महिपाल ढांडा ने कहा कि मैंने तुम्हारी धर्मशाला में 53 लाख रुपए दिए हैं और आप लोगों ने मेरा नाम मुख्य अतिथि मे क्यों नहीं छपवाया राणा ने कहा है कि महिपाल ढांडा के सरकारी कोटे से धर्मशाला में सिर्फ 5 या 6 लाख रूपए लगे हैं बाकी 47 लाख रुपए की वह समाज से झूठ बोल रहा है उसका रिकॉर्ड नगर निगम पानीपत के पास मौजूद है राणा ने कहा है कि हमारे समाज के कुछ भाजपा पदाधिकारियों को बुला करके समाज को तोड़ने का काम विधायक कर रहा है उन्होंने लोगों से अपील की है कि 22 तारीख का कार्यक्रम जो ददलाना में हो रहा है कृपया उसका बहिष्कार करें और समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करें और समाज के तोड़ने की साजिशों का पर्दाफाश करें उन्होंने कहा है कि राजपूत सभा पानीपत का इस प्रोग्राम से कोई लेना देना नहीं है ऐसे विधायक का समाज आने वाले चुनाव में बहिष्कार करेगा

Comments