Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


धूमधाम से मनाई गई महर्षि कश्यप जयंती.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE EDUCATIONAL RELIGIOUS , at May 24, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 मई–महर्षि कश्यप राजकीय बहु तकनीकी संस्थान जाटल में बुधवार को महर्षि कश्यप जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्रधानाचार्य जोगिंदर सिंह ने महर्षि कश्यप के जीवन और उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए की। प्रधानाचार्य जोगिंदर सिंह ने कहा कि महर्षिओ द्वारा दिखाए गए रास्तों पर हम सबको चलना चाहिए उनके दिखाए हुए रास्ते ही समाज का भला कर सकते हैं समाज को एक सूत्र में गिरा सकते हैं। कार्यक्रम में महर्षि कश्यप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राजीव, जसवीर सिंह, सतविंदर सिंह,अजीत सिंह, पुनीत गर्ग,राजेश कुमार, विजय कुमार, कृष्ण कुमार, देवेंद्र कुमार, सीमा, आशु,सरोज बाला, बिंदु,सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।

Comments