Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


बीच सड़क युवक की गोली मारकर हत्या.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 7, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत के हरिनगर में रहने वाले विजय (33) पुत्र सुरेश की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी बताया जा रहा है कि उसे बीच सड़क पर गोली मारी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए। खून से लथ-पथ हालत में युवक को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस समेत, डीएसपी, तीनों CIA, साइबर टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर अहम सबूत जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।  प्रारंभिक जांच में अभी तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं लगा और न ही हत्या के कारण सामने आए हैं। पुलिस के उच्च अधिकारियों ने टीम गठित कर दी है। पुलिस की टीम क्षेत्र के CCTV खंगाल रही है।

Comments