पिस्तौल से गोली मारकर जान लेवा हमला करने की वारदात को अंजाम देने वाला एक आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 16 अगस्त 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने गांव आसन कला में घर के बाहर खड़े युवक पर पिस्तौल से ताबड़तोड़ गोली मारकर जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को वीरवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर पेप्सी पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान संदीप निवासी आसन कला के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महीपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने गांव निवासी अपने साथी आरोपी मोनू पुत्र जगदीश के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले संदीप के साथ उसकी व मोनू की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। कहासुनी की रंजिश रखते हुए आरोपी संदीप व मोनू ने साजिश रचकर उक्त वारदात को अंजाम दिया।
गहनता से पूछताछ करने व वारदात में प्रयुक्त बाइक व अवैध हथियार बरामद करने व फरार इसके साथी आरोपी मोनू के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी संदीप को माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
सब इंस्पेक्टर महीपाल सिंह ने बताया कि थाना मतलौडा में बिरमपाल पुत्र जुल्फीराम निवासी आसन कला ने पुसिल को दी शिकायत में बताया था कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। 9 अगस्त की देर शाम उसका बेटा संदीप घर के बाहर खड़ा था। तभी गांव निवासी मोनू पुत्र जगदीश व संदीप पुत्र कर्ण सिंह बाइक पर सवार होकर आए और संदीप के उपर पिस्तौल से ताबड़तोड़ गोलीयां चला दी। दोनों आरोपी गोली मारने के बाद संदीप को गली में घसीटते रहे। बेटा उनसे छुटाकर घर के अंदर भाग आया। आरोपी संदीप ने घर के अंदर घुसकर बेटे संदीप पर चाकू से वार किया। उसको आरोपी मोनू ने जेब से गोलिया निकालकर दिखाई और पूरे परिवार को मारने की धमकी देते हुए उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की। वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी हथियारों को लहराते हुए गांव में बैंक के पास खड़े अपने साथी रवि निवासी चुलकाना के साथ मौके से फरार हो गए। आरोपी रवि ने 10 दिन पहले उसके छोटे बेट विक्रम को जान से मारने की धमकी दी थी। तीनों आरोपियों ने मिलकर संदीप को मारने की साजिश रचकर उक्त वारदात को अंजाम दिया है। थाना मतलौडा में बिरमपाल की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments