Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


लैंगिक समानता विषय पर कार्यक्रम आयोजित

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 16, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT ,16 जून। जीटीरोड़ स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल के सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से लैंगिक समानता विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी परविंदर कौर ने आंगनवाड़ी वर्कर सीडीपीओ सुपरवाइजर को संबोधित करते हुए कहा कि हमें लडक़े और लडक़ी में भेदभाव नहीं बरतना चाहिए सभी को समान शिक्षा का अधिकार देना चाहिए। यह समाज व देश के हित में है। उन्होंने कहा कि आम अमूमन देखने में आया है कि हम लडक़े और लडक़ी के पोषण में भेदभाव रखते हैं हमें अपनी इस सोच को बदलना होगा।
कार्यक्रम में सामान्य अस्पताल की डॉ. मीनाक्षी ने समानता पर जोर देते हुए कहा कि आज लडक़े व लड़कियां हर क्षेत्र में बराबर है। हमे दोनों को बराबर के अवसर प्रदान करने चाहिये इससे समाज में बदलावआयेगा व महिलाओं को और अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी निधि गुप्ता ने वन स्टॉप सेंटर में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। इस मौके पर जिले की सभी खंडों की आंगनबाड़ी वर्कर सीडीपीओ और सुपरवाइजर मौके पर मौजूद थे।

Comments