शिवाजी स्टेडियम में राज्यसभा सांसद फहराएंगे तिरंगा
एसडीएम ने की तैयारियों की समीक्षा
BOL PANIPAT , 13 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस पर आज़ादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगडा मुख्य अतिथि होंगे। एसडीएम वीरेन्द्र ढुल ने शिवाजी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुलिस टुकडिय़ों द्वारा की जाने वाली परेड का अवलोकन किया। इस उपरांत एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवाजी स्टेडियम में भी स्वतंत्रता दिवस पर भव्य रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसकी तैयारियां अंतिम चरण में जारी है। इसी कड़ी में आज पुलिस व एनसीसी की टुकडिय़ों द्वारा परेड की गई और विभिन्न स्कूलों के छात्र व छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां की गई। एसडीएम ने बताया कि तमाम विभागों के अधिकारी व कर्मचारी इस आयोजन को सफ़ल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहें हैं।

उन्होंने बताया कि रविवार को कमेटी द्वारा अंतिम रिहर्सल के लिए टीमों का चयन कर लिया जायेगा। इस अवसर पर अतरिक्त सीईओ जिला परिषद रविन्द्र मलिक, डीएसपी धर्मबीर खर्ब, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजबीर सिंह, पंचायत अधिकारी नरेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहें।

Comments