Wednesday, May 27, 2026
Newspaper and Magzine


सीपीआई हरियाणा राज्य कार्यकारिणी पटना में हुई विपक्षी पार्टियों की मीटिंग में हुए विचार विमर्श का समर्थन करती है।

By LALIT SHARMA , in Politics , at June 26, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 26 जून, जन विरोधी नीतियों के खिलाफ , सम्प्रदायिक एकता को मजबूत करने के लिए आज भाजपा को सत्ता से हटाना अति आवश्यक है, इसके लिए पटना में हुई 23 जून को विपक्षी पार्टियों की मीटिंग एक सकारात्मक पहल है। यह विचार सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप ने आज यहां स्थानीय भगत सिंह स्मारक में सम्पन्न भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की हरियाणा राज्य कार्यकारिणी की मीटिंग में व्यक्त किये। मीटिंग की अध्यक्षता पवन कुमार सैनी ने की और राज्य कार्यकारिणी के सदस्य राम रतन एडवोकेट ने हरियाणा में पार्टी गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की।
सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप ने बैठक में कहा कि केंद्र में सत्तारुढ भाजपा सरकार देश में लोकतंत्र, संविधान, सार्वजनिक क्षेत्र सहित देश की अनेक धरोहरों को तहस नहस कर रही है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते गरीब और गरीब एवं अमीर और अधिक अमीर होता जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार रोकने के बजाए भाजपा आर एस एस गठजोड़ देश के भाई चारे को तोड़ने पर लगा हुआ है।
कामरेड कश्यप ने कहा कि देश के संसाधनों, एकता, अखंडता को बचाने के लिए केन्द्र से भाजपा की जनविरोधी सरकार को हटाने के लिए 23 जून को पटना में हुई विपक्षी पार्टियों की मीटिंग एक सकारात्मक पहल है। सीपीआई की हरियाणा राज्य कार्यकारिणी पटना में हुई विपक्षी पार्टियों की मीटिंग में हुए विचार विमर्श का समर्थन करती है।
बैठक में पारित एक प्रस्ताव में कहा गया कि हरियाणा सरकार की भावांतर योजना खुले तौर पर इजारेदार व्यापारियों को फायदा पहुँचाने वाली योजना है। इस योजना को बंद करके किसानों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाना चाहिए। एक अन्य प्रस्ताव में कहा गया कि सरकार एक और तो कह रही है कि किसान अपनी फसल देश भर में कहीं भी बेच सकता है दूसरी ओर हरियाणा सरकार कह रही है कि जिन किसानों ने अपनी फसल का ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड नही किया उसकी फसल नही खरीदी जायेगी। यह राज्य सरकार का दोहरा मापदंड है, सीपीआई हरियाणा सरकार से पोर्टल सिस्टम बंद करने और राज्य के किसानों की पूरी फसल खरीदने की मांग करती है।
बैठक में केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों, फैडरेशनों द्वारा आयोजित 9-10 अगस्त के देशव्यापी महापडा़व का समर्थन किया गया।
बैठक में राज्य में सीपीआई के जनजागरण अभियान को तेज करने, नये पार्टी सदस्य बनाने, पार्टी फंड संग्रह अभियान चलाने पर जोर दिया गया।
बैठक में सत्येन्द्र गिरि, रुप सिंह ,राम रतन एडवोकेट, आर एन सिंह, सुखदेव सिंह जम्मू, जगरुप सिंह, एम एल सहगल, पवन कुमार सैनी, प्रेम सिंह, एम सी बासिया, नरेश कुमार, करनैल सिंह ,महेन्द्र सिंह तंवर, गुरभजन सिंह आदि ने भाग लिया।

Comments