Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


पर्यावरण सम्बंधी एवं एनजीटी के नये नियमों के बारे में अधिकारियों तथा कर्मचारियों को दी गई एक दिवसीय ट्रेनिंग


BOL PANIPAT , 26 जून। पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए और एनजीटी के नये नियमों के बारे में जानकारी देने के लिए सम्बंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को एक दिवसीय वर्चुअल माध्यम से ट्रेनिंग दी गई। यह ट्रेनिंग गुरूग्राम स्थित हिपा ट्रेनिंग सेंटर से वरिष्ठï अधिकारियों द्वारा अलग-अलग वक्तवयों के माध्यम से दी गई। ट्रेनिंग में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल, एनजीटी के चेयरमैन जस्टिस आदर्श कुमार गोयल, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन पी.राघवेन्द्र राव, पूर्व मुख्य सचिव हरियाणा उर्वशी गुजाटी सहित विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
ट्रेनिंग के दौरान मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्तमान में पर्यावरण को स्वच्छ रखना हम सबका नैतिक कर्तव्य है। इसलिए हम सबको स्वच्छ पर्यावरण के मद्ïदेनजर आमजन को भी जागरूक करना चाहिए। इसी कड़ी में सभी सम्बंधित विभागों को समय-समय पर स्कूलों, कॉलेजों में पर्यावरण सम्बंधी सेमिनार लगाकर युवाओं को जागरूक करना चाहिए।

एनजीटी के चेयरमैन आदर्श कुमार गोयल ने कहा कि हम सब ने पर्यावरण के साथ-साथ जल के महत्व को भी उतना ही समझना चाहिए जितना की हमारे शरीर के लिए भोजन की जरूरी आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हम सबने घर व कार्यालय के कचरे को भी प्रयोग करते हुए उसे खाद के रूप में बदलना चाहिए। ट्रेनिंग के दौरान पानीपत जिला से डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया,  आरओ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पानीपत भूपेन्द्र सिंह,कार्यकारी अभियंता नगर निगम राजेश कौशिक सहित सभी सम्बंधित अधिकारी तथा कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

Comments