3 जुलाई से शुरु होगा ईवीएम मशीनों की फस्ट लेवल चैकिंग का कार्य
BOL PANIPAT , 26 जून। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ईवीएम मशीनों की फस्ट लेवल चैकिंग का कार्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 3 जुलाई 2023 से शुरु होना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि इस दौरान आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर ईवीएम मशीनों की फस्ट लेवल चैकिंग का कार्य किया जाएगा। इस दौरान इंजीनियरों द्वारा सभी एफएलसी सुपरवाईजरों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी और सभी राजनैतिक संगठनों के लोगों के सामने ही ईवीएम मशीनों को चैक करवाकर उनकी कार्य प्रणाली के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने सभी राजैनैतिक संगठनों के लोगों से भी आह्वान करते हुए कहा कि वे इस ट्रेनिंग एवं चैकिंग कार्य के दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय में अवश्य उपस्थित हों। इसके बारे में समय रहते सभी राजनैतिक संगठनों को संदेश भी भेज दिया जाएगा।

Comments