Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


चोट मारने और फसल नष्ट करने के मामले में आरोपी को शामिल जांच कर वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर व गंडासी बरामद की

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 27, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 27 जून 2023, गोयला खुर्द गांव खेत में युवक को गंडासी से चोट मारने व ट्रैक्टर से गन्ने की फसल नष्ट करने के मामले में आरोपी ईश्वर पुत्र सुलतान निवासी गोयला खुर्द को थाना बापौली पुलिस ने सोमवार को शामिल जांच कर गिरफ्तार किया। थाना बापौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर अत्तर सिंह ने बताया कि आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर व गंडासी बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस बेल पर छोड़ा गया।

थाना बापौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर अत्तर सिंह ने बताया कि थाना बापौली में शिवचरण पुत्र जयसिंह निवासी गोयला खुर्द ने शिकायत देकर बताया था कि दया ठोला शमलात भूमि में उसकी तीन कनाल के करीब जमीन है। जिसमें उसने गन्ने की फसल उगाई हुई थी। 16 जून को बाद दोपहर करीब 1 बजे उसकी फसल को गांव निवासी ईश्वर पुत्र सुलतान ने ट्रैक्टर से बहा दिया। उसने ईश्वर को ऐसा करने से मना किया तो ईश्वर ने उस पर गंडासी से हमला कर दिया। बचाव में उसने शौर मचाया। पड़ोस के खेतों से व्यक्यिों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रैक्टर लेकर भाग गया। उसको इलाज के लिए परिजन सिविल अस्पताल लेकर गए। शिवचरण की शिकायत पर थाना बापौली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments