Sunday, April 26, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार.बाइक को यूपी में बेचने के लिए जा रहा था.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 1, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 01 जुलाई 2023, सीआईए थ्री टीम ने सनौली रोड उग्राखेड़ी मोड़ पर एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक एचएफ डिलक्स बाइक पर सवार होकर शहर की और से सनौली रोड होते हुए यूपी की तरफ जाएगा। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत सनौली रोड उग्राखेड़ी मोड़ पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच करनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात संदिग्ध किस्म का एक युवक शहर की और से बाइक पर आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने नाके पर बाइक को रूकवाकर युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान बिट्टू पुत्र रामकुमार निवासी बिघना जीन्द के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक गत मई में पीपल वाली मंडी कच्चा कैंप में एक घर के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में पवन पुत्र मांगे राम निवासी कच्चा कैंप की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी बिट्टू ने बताया कि उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए उक्त बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार को आरोपी चोरीशुदा बाइक पर सवार होकर बेचने के लिए यूपी जा रहा था। आरोपी बिट्टू के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments