Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


नशा तस्कर के घर से 6.2 ग्राम स्मैक बरामद. आरोपी महिला गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 2, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT:02 जुलाई 2023 , सीआईए वन टीम ने गांव राणा माजरा में नशा तस्कर के घर दबिश देकर घर से 6.2 ग्राम स्मैक बरामद कर नशा तस्कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार को देर शाम गश्त के दौरान थाना सनौली क्षेत्र में मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की राणा माजरा गांव निवासी शमशाद पुत्र जिंदा अपनी पत्नी मुन्नी व भाई जब्बार के साथ मिलकर घर पर नशा बेचने का अवैध धंधा करता है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ प्रवीन कुमार की मौजूदगी में नारकोटिक्स डॉग स्क्वायड टीम को साथ लेकर राणा माजरा गांव में नशा तस्कर के घर पर दबिश दी। दरवाजा खोलने वाली महिला से टीम में तैनात महिला सिपाही ज्योति ने पूछताछ की तो महिला ने अपनी पहचान मुन्नी पत्नी शमशाद निवासी राणा माजरा के रूप में बताई। पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डॉग स्क्वायड के सहयोग से घर की तलाशी ली तो कमरे में रखे ड्रेसिंग टेबल की दराज से स्मैक व 3750 रूपए की नकदी बरामद हुई। बरामद स्मैक का वजन करने पर 6.2 ग्राम पाया गया।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि बरामद स्मैक व नकदी को कब्जा पुलिस में लेकर थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी मुन्नी ने बताया कि उसका पति शमशाद व देवर जब्बार यूपी से कम कीमत पर स्मैक खरीदकर लाते है। पति व देवर जब घर से बाहर होते है तब वह स्मैक बेचती है। शुक्रवार को उसने स्मैक बेचकर उक्त 3750 रूपए की राशि हासिल की थी। पुलिस टीम ने शनिवार को नशा तस्कर आरोपी मुन्नी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments