स्कूली बच्चों को साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूक किया गया।
BOL PANIPAT : स्थानीय आई.बी.एल. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूक किया गया। जिसमें स्कूल के आठवीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान एस. आई. हिमांशु, ए.एस.आई. हेमंत सिंह, कांस्टेबल आवेश एस.पी.ओ जितेंद्र ने साइबर जागरूकता की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि यह युग डिजिटल और तकनीकी युग है। हर कोई इससे अछूता नहीं। इस कारण समाज में ठगी बहुत तेजी से बढ़ गई है। इसलिए हमें ठगों से बचने के लिए सबसे जरूरी जागरूकता व सतर्कता है। किसी भी अज्ञात नंबर से प्राप्त हुए लिंक को न खोलें और किसी भी फोन कॉल, संदेश, ईमेल आदि पर दिए गए प्रलोभन या विश्वास में आकर अपनी कोई निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। सहायता करने के नाम पर यदि कोई बैंक, बिजली निगम, टेलीफोन एक्सचेंज व आयकर विभाग का कर्मचारी बताकर आपसे कोई जानकारी मांगता है तो अपनी कोई भी जानकारी न दें। उन्होंने बताया कि व्हाट अप, इंस्टाग्राम और फेसबुक के द्वारा बहुत ही गलत कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बच्चों को कहा कि यदि वे किसी मुसीबत में फंसते हैं तो इस बारे में अपने माता-पिता को बताएं। साइबर ठगों के निशाने पर हर वह आदमी है, जो किसी भी डिजिटल माध्यम से जुड़ा है।
साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या पोर्टल वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटसाइबरक्राइमडॉटजीओवीडॉटइन
पर तुरंत अपनी शिकायत दर्ज करवाएं ताकि समय रहते साइबर फ्रॉड करने वाले अकाउंट को ब्लॉक करवाया जा सके।
अंत में प्रधानाचार्य जय श्री गर्ग ने आए हुए अतिथियों को धन्यवाद दिया और कहा कि इस जानकारी द्वारा बच्चों और सभी को जागरूकता मिली और हम इस विषय में सावधान रहेंगे।

Comments