Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


238 ग्राम अफीम सहित नशा तस्कर गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 23, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 23 दिसम्बर 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने असंध रोड पर मिलन गार्डन के पास एक नशा तस्कर को 238 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया। आरोपी नशा तस्कर की पहचान जरनैल सिंह निवासी मंडवाल कैथल के रूप में हुई। अफीम को आरोपी मध्य प्रदेश के नीमच से कम कीमत पर खरीदकर तस्करी कर लाया था।
पुलिस ने नशा स्पलायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए सोमवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि सीआईए टू पुलिस की एक टीम रविवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान असंध रोड़ पर दिल्ली पैरलल नहर के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की कैथल के मंडवाल गांव निवासी जरनैल सिंह मादक पदार्थ लेकर मतलौडा से शौंदापुर की और पैदल आएगा।
पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर शौंदापुर के नजदीक मिलन गार्डन के पास नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी।
कुछ देर पश्चात पुलिस टीम को मतलौडा की और से एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने मौके पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान जरनैल सिंह पुत्र शेरसिंह निवसी मंडवाल कैथल के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ अमित की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई लोअर की जेब में पन्नी के अंदर से अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम का वजन करने पर 238 ग्राम पाया गया।

इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने के लिए उक्त अफीम मध्य प्रदेश के नीमच से कम कीमत पर खरीद कर लाया था। अफीम को साथ लेकर रविवार को आरोपी पानीपत आसपास के क्षेत्र में बेचने के लिए आया था।

Comments