Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


राज्य सरकार ने प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में एक समान विकास कार्य किये: महिपाल ढांडा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 7, 2023 Tags: , , , , ,

ग्रामीण सोलिड लिक्वीड मनेजमैंट का सही तरीके से इस्तेमाल करें: उपायुक्त

BOL PANIPAT , 7 जुलाई। पानीपत ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र से विधायक महिपाल ढांडा ने कहा है कि राज्य सरकार केंद्र सरकार की तर्ज पर सबका साथ सबका विकास के तहत कार्य कर रही है। राज्य सरकार ने प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में एक समान विकास कार्य किये जा रहे हैं। केंद्र सरकार का अब तक का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है। विधायक ने कहा कि गांव के विकास को लेकर अनेक योजनाएं क्रियान्वित की गई है जिनका लाभ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है। वे जिला सचिवालय में शुक्रवार को प्रथम तल पर स्थित सभागार में सरपंचों, जिला परिषद सदस्यों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
बैठक में उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया के सामने सरपंचों ने गांव की खुशहाली व समृद्घि को लेकर गांव की गलियों, नालियों के निर्माण व मुरम्मत के लिए सरकार से ग्रांट दिलवाने की मांग रखी। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि वे सरकार के सामने उनका पक्ष मजबूती से रखेंगे व गांव में ज्यादा से ज्यादा ग्रांट मिले इसकी सिफारिश करेंगे।
उपायुक्त ने सरपंचों व जिला परिषद के सदस्यों को गांव में साफ-सफाई रखने व अवैध अतिक्रमण पर निगरानी बरते के लिए कहा। उपायुक्त ने इस मौके पर सोलिड लिक्वीड मनेजमैंट का सही तरीके से इस्तेमाल करने को कहा। इस मौके पर जिलापरिषद के कार्यकारी अधिकारी विवेक चौधरी, जिला परिषद की चेयरपर्सन ज्योती शर्मा, जिला परिषद के उपाध्यक्ष आर्य सुरेश मलिक के अलावा अनेक गांवों के सरपंच मौजूद रहे।

Comments