कावड़ियो की सुरक्षा व सुगम मार्ग उपलब्ध करवाने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह से तैयार
BOL PANIPAT : 10-07-2023 ,पानीपत सनौली हरिद्वार रोड पर कांवड़ियों को सुगम व बाधा रहित मार्ग उपलब्ध करवाने के लिए उप पुलिस अधीक्षक यातायात पानीपत सुरेश कुमार ने पश्चिमी ट्रैफिक इंस्पेक्टर रोशनलाल को साथ लेकर बबैल नाके से संजय चौक, गोहाना रोड व असंध रोड तक रोड़ की दोनो तरफ दुकानो के बाहर रोड़ पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाकर रोड को खाली कराया है ।
उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश कुमार ने बताया कि माननीय पुलिस अधीक्षक पानीपत अजीत सिह शेखावत के दिशा निर्देश एव मार्गदर्शन मे कार्यवाही करते हुए पानीपत शहर को मेन रोड से अतिक्रमण को हटवाया गया है जैसा कि हर वर्ष की भांति श्रावण मास मे शिवरात्रि के त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हरियाणा, राजस्थान व अन्य कई प्रदेशो के श्रद्धालु काफी सख्या मे हरिद्वार से पवित्र गंगाजल ले उत्तर प्रदेश पानीपत के रास्ते से पैदल चलकर अपने-अपने स्थानीय मंदिरों में पहुंच कर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते है । इस दौरान पानीपत सनोली रोड़ पर कावड़ियो की भीड़ लगी रहती है। सनोली रोड पर दुकानों के बाहर अवैध रूप से अतिक्रमण किया हुआ है। जिस कारण रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती रहती है। कानून व्यवस्था को बनाए रखते हुए कांवड़ियों की सुरक्षा व उन्हे सुगम मार्ग उपलब्ध करवाने के लिए जिला पुलिस द्वारा बबैल नाके से संजय चौक तक गौहाना रोड, असन्ध रोड व रोड़ की दोनो तरफ दुकानो के बाहर रोड़ पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटवा रोड़ को खाली करवाया गया । इसी के साथ-साथ दुकानदारों को विशेष रूप से हिदायत दी गई की वे दुकान से बाहर रोड़ पर सामान न रखे। कानून व्यवस्था बनाए रखने मे जिला पुलिस का सहयोग करें।
उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार ने इसी के साथ-साथ कावडियो से अपील करते हुए कहा है कि काफी श्रद्धालु वाहनों की छत पर बैठकर कावड़ लेने जाते है वाहनों की छत पर सवार होकर ना जाए ऐसा करने से दुर्घटना होने का अंदेशा रहता है । सुरक्षित तरीके से जाए व सुरक्षित तरीके से वापिस आए। जिला पुलिस सुरक्षा व सहयोग के लिए सदैव तत्पर है ।

Comments